ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित Ace Divino सोसायटी में लगातार बढ़ते वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) और निवासियों से प्राप्त सुझावों को ध्यान में रखते हुए, Ace Divino अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) द्वारा सोसायटी परिसर में कृत्रिम बारिश (पानी का छिड़काव) कराई गई।
यह कार्यवाही देर रात 11:55 बजे सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इसका मुख्य उद्देश्य वातावरण में मौजूद धूलकणों को नीचे बैठाना और सोसायटी के भीतर वायु गुणवत्ता में सुधार करना था, ताकि निवासियों को अपेक्षाकृत स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।
कार्य से पूर्व AOA द्वारा सभी निवासियों को सूचित किया गया था कि वे अपनी बालकनी और खिड़कियां बंद रखें तथा बाहर सुखाए गए कपड़े हटा लें, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। निवासियों के सहयोग से यह पूरी प्रक्रिया सुचारु और व्यवस्थित रूप से पूरी की गई।
AOA ने स्पष्ट किया कि निवासियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए, भविष्य में भी आवश्यकता अनुसार ऐसे पर्यावरण-हितैषी और जिम्मेदार कदम उठाए जाते रहेंगे।


