सुनील कुमार सिंह
अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार सिंह को ग्रेटर नोएडा वेस्ट एरिया का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें परियोजना विभाग 1, 2 और 3 की जिम्मेदारी भी दी गई है। सुनील कुमार सिंह को आईटी, आवासीय संपत्ति, संस्थागत नियोजन और भूलेख विभाग का अध्यक्ष भी बनाया गया है।
मेघा रूपम
मेघा रूपम को इंडस्ट्री, स्वास्थ्य और गऊशाला को छोड़कर अन्य विभागों का कार्यभार सौंपा गया है। उन्हें वित्त, सिस्टम बोर्ड बैठक, आईआईटीजीएनएल और डीएमआईसी से संबंधित कार्य सौंपे गए हैं। इससे पहले जिन विभागों की जिम्मेदारी उन्होंने संभाली थी, उनकी हालत बेहतर कर दी।
अन्नपूर्णा गर्ग
अन्नपूर्णा गर्ग को अब कमर्शियल, आईटी, उद्यान, शहरी सेवा, लॉयड और परिवहन व्यवस्था का कार्यभार सौंपा गया है। पहले उनके पास ग्रेटर नोएडा वेस्ट एरिया का कार्य था, जो अब सुनील कुमार सिंह को दे दिया गया है। नए कार्य विभाजन के बाद अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारियों को लेकर प्रतिबद्धता जताई है।
लक्ष्मी वीएस
अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी लक्ष्मी वीएस को एचआर, स्वास्थ्य विभाग, गऊशाला और आईजीआरएस की जिम्मेदारी सीईओ रवि कुमार एनजी ने दी है। इसके साथ ही उन्हें वर्क सर्कल-4, वर्क सर्कल-7 और परियोजना विभाग का काम सौंपा गया है।
सौम्य श्रीवास्तव
सौम्य श्रीवास्तव को भूलेख, किसान, आबादी नियोजन, विधि, बिल्डर, संस्थागत और इंडस्ट्री विभाग का अध्यक्ष बनाया गया है। उम्मीद है कि उनके कार्यकाल में किसानों से जुड़े विवाद खत्म हो जाएंगे।
आशुतोष कुमार द्विवेदी
आशुतोष कुमार द्विवेदी को ग्रुप हाउसिंग, नोएडा-ग्रेटर नोएडा शिक्षा समिति, एस्टेट विभाग, वर्क सर्कल-5, वर्क सर्कल-6, वर्क सर्कल-8, ग्रामीण विकास, जलापूर्ति, गंगाजल, सीवर, जीबीयू और जिमस का कार्यभार सौंपा गया है।